वैशाली. रोजाना हो रहे सड़क हादसे को देखते हुए सरकार और प्रशासन के द्वारा तरह-तरह के नियम कानून लगाए जाते हैं फिर भी लोग इसे मजाक में लेते हुए ट्रैफिक रूल के साथ खिलवाड़ करते हैं। कभी-कभी तो उनकी इस हरकत को देखकर पुलिस अधिकारी भी इनके सामने नतमस्तक होते हुए हाथ जोड़ लेते हैं। कुछ इसी तरह का नजारा कल वैशाली के लालगंज में देखने को मिला जहां एक बाइक पर एक-दो नहीं बल्कि 7 लोग सवार थे। इस मामले की फोटो वायरल हो गई है।
बाइक चालक उसके 5 बच्चे और बीवी सभी रविवार के मौके पर शहर घूमने के लिए निकले थे तभी रास्ते में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस की नजर उस पर पड़ी और दरोगा ने गाड़ी चालक को रोकते हुए पहले तो दोनों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और फिर कहा कि धन्य है प्रभु आप और आपकी फैमिली प्लानिंग, कम से कम ट्रैफिक रूल को इस तरह मजाक मत बनाए। जब दरोगा इस तरह की बात कह रहा था तो गाड़ी के बगल में खड़ी उसकी पत्नी मुस्कुरा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार मामला वैशाली जिले के लालगंज का है जहां रविवार की शाम को वाहन चेकिंग करने के लिए दरोगा अशोक कुमार पुरखौली में अपनी टीम के साथ खड़े थे। तभी गांव के तरफ से आ रही एक बाइक पर उनकी नजर पड़ी जिसे देखकर सभी चौक गए। बाइक पर एक-दो नहीं बल्कि सब लोग बैठे हुए थे जिसमें से पांच बच्चे और दो मां बाप भी थे। जब बाइक चालक दरोगा अशोक कुमार के पास पहुंचा तो उसे रोकते हुए अशोक ने दोनों हाथ जोड़कर कहा कि आपने हेलमेट लगाया है, यह सही है लेकिन पत्नी और बच्चों के बारे में एक बार भी नहीं सोचा। अगर आगे चलकर कुछ हो गया तो आप क्या करेंगे। फिर दोनों हाथ जोड़ते हुए बाइक चालक से कहा कि ‘आप धन्य हैं प्रभु आप कम से कम ट्रैफिक रूल और फैमिली प्लानिंग को इस तरह मजाक मत बनाइये’। इस दौरान पत्नी बाइक से उतर सड़क किनारे खड़ी हो कर मुस्कुराती रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…