Categories: UP

ट्रेन से कटकर युवती की मौत

संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजायत पेट्रोल पंप के सामने रेलवे लाइन पर वृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन आठ बजे एक सत्रह वर्षीय युवती का ट्रेन से कटकर मौत हो गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुजायत गांव निवासी स्वः हरि राजभर की सत्रह वर्षीय पुत्री राजमुन्नी वृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन आठ बजे किसी ट्रेन से कटकर जान दे दी । घटना के बारे मे’ बताया जाता है कि उक्त युवती की मानसिक संतुलन ठीक नही’ था । और आए दिन हमेशा चिन्तित रहती थी । इस वजह से उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।

pnn24.in

Recent Posts