संजय राय.
रामगढ़ (बलिया) बैरिया तहसील के अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम पंचायत केहरपुर के श्रीनगर गांव के120 कटान पीड़ित लोगो के मकान जमीन गंगा में बिलिन हुए दो साल हो गए । लेकिन आज तक तमाम आश्वासन के बाद भी सरकार के तरफ से नही मिला गृह अनुदान का मुआवजा। जिससे विभागीय लोगो एवम सरकार के प्रति काफी आक्रोशित है. कटान पीड़ित श्रीनगर गांव के छोटु मिश्रा, जितु सिहं, सुशिल मिश्रा, नारायण सिहं, मनीष सिह, नवल मिश्रा, नागेन्द्र सिहं, ग्राम प्रधान विजय कान्त पाण्डेय सहित दर्जनों लोगो ने उपजिलाधिकारी बैरिया, तहसीलदार बैरीया, जिलाधिकारी बलिया तथा जनप्रतिनिधियों से भी मिल कर मुख्य मंत्री तक कटान पीड़ितो के मदद की गुहार लगायी है।
लेकिन इस गुहार के बदले आश्वासन के सिवा कुछ नही मिला। कई कटान पीड़ितो का कहना है कि हम सब की सूचि बनाकर अधिकारीगण ले गए तो हम सब को भी आस जगी की भगवान की कृपा से सरकार द्वारा सहयोग रुपी गृह अनुदान एवम बसने के लिए ज़मीन मिल जायेगी तो हम सबके भी मकान बन जाते और रिश्तेदारियो में गुजारा नही करना पड़ता। लेकिन आशा में पथरायी अखियां। इंतज़ार करते करते दो साल हो गए लेकिन अभी तक नही मिला सरकार से गृह अनुदान का सहयोग। राम जाने कब मिलेगा गृह अनुदान की राशि, कब मिलेगी जमीन, कब बनेगे हम गरीबो के मकान।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…