यशपाल सिंह/अंजनी राय.
आजमगढ़।। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार-मालटारी मार्ग स्थित भतखोरी मोड़ के पास क्षेत्र के एक निजी स्कूल वाहन (टाटा मैजिक) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर सरैया गांव निवासी गुड्डू (34) पुत्र संवरू राम परिवार की आजीविका चलाने के लिए क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चों को ढोने के लिए वाहन चलाता था। बुधवार की सुबह वह टाटा मैजिक वाहन लेकर क्षेत्र के बच्चों को लाने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह क्षेत्र के भतखोरी मोड़ के पास पहुंचा कि अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और वाहन से निकालकर गंभीर रूप से घायल गुड्डू को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में छोटा व उसके तीन पुत्र बताए गए हैं। इस घटना से मृतक पत्नी सुनीता रो-रोकर अर्द्धविक्षिप्तों जैसी हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…