यशपाल सिंह
आजमगढ़ ।। सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी रेलवे स्टेशन के समीप मूसेपुर रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक के पास मिली आइडी के माध्यम से जीआरपी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चले कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाड़ो गांव निवासी बब्लू यादव (25) पुत्र रामसमुझ दिल्ली में रहकर किसी कंपनी में चालक के रूप में कार्य करता था। एक माह पूर्व वह दिल्ली से घर आया था। मंगलवार की शाम वह घर से दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला। रात करीब 9.30 बजे पल्हनी रेलवे स्टेशन के समीप मूसेपर रेलवे क्रासिंग के पास रामपुर गांव के पास जीआरपी थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने सिर कटा शव देखा। उसके पास से मिले पहचान पत्र की मदद से इसकी सूचना मुबारकपुर थाने को दी गई। पुलिस ने बब्लू के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मृतक के शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बब्लू छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा व अविवाहित बताया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…