फर्रुखाबाद: साइकिल से विधालय जा रहे दरोगा के पुत्र को इटावा-बरेली हाई-वे पर ट्रक ने बहरहमी से कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया| वही घटना की सूचना पर परिवार सहित पुलिस अधिकारी भी लोहिया अस्पताल पहुँच गये ।
फ़तेहगढ़ नवदिया निवासी के.के यादव के मकान में किराये पर रह रहे दरोगा सुरेश सिंह चौधरी की थाना नवाबगंज में कस्बा इंचार्ज के पद पर तैनाती है । आज सुबह उनका 15 वर्षीय पुत्र आशीष साइकिल से शहर कोतवाली क्षेत्र के चाँदपुर स्थित वीरेन्द्र स्वरूप विधालय जा रहा था| वह कक्षा 11 का छात्र था| जब वह मसेनी चौराहे से पांचाल घाट की तरफ जाने वाले इटावा-बरेली हाई-वे पर पंहुचा तो पांचाल घाट की तरफ से ईट भरकर आ रहे ट्रक ने उसके जोरदार टक्कर मार दी | टक्कर लगने से वह साइकिल सहित ट्रक के पहिये की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया| भीड़ ने आक्रोशित होकर ट्रक में तोड़फोड़ भी की| घटना इतनी दर्दनाक थी कि जिसने भी देखा उसकी रूह काँप उठी ।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार, बघार चौकी इंचार्ज संजय यादव आदि पंहुच गये| पुलिस कड़ी मशक्कत से ट्रक को खीचकर घटना स्थल से हटवाया | वही शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया| घटना की सूचना मिलते ही मृतक छात्र की माँ व बहन पायल लोहिया अस्पताल पंहुची| उसकी छोटी बहन पायल चौधरी भी उसी विधालय में कक्षा 6 C की छात्रा है| घटना की सूचना मिलते ही एसपी मृगेंद्र सिंह , सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा, सीओ मोह्म्मदाबाद, शहर कोतवाल संजीब राठौर भी लोहिया अस्पताल पंहुचे| एसपी ने परिवार को सांत्वना दी ।
दरोगा सुरेश कुमार ने बताया है कि उनके एक बेटी व एक बेटा आशीष ही था | अपना बेटा खो देने से गुमसुम दरोगा व उनका परिवार का रो रो कर बुरा हाल है । बेटे के शव को देखने के बाद उसकी माँ बिलख-बिलख कर रोती रही | देखने वाले भी अपनी आँखों में आंसू नही रोंक सके| परिजनों ने बताया की आशीष संगीत का बहुत शौक रखता था|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…