गोपाल जी,
छपरा के रहने वाले और दिल्ली में एएसआइ के पद पर तैनात एक जवान ने आज खुदकुशी कर ली. मृतक पुलिसकर्मी का नाम रमेश बताया जा रहा है. उसने 1985 में दिल्ली पुलिस ज्वाइन किया था. अभी घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. नयी दिल्ली के रोहिणी साउथ थाने में तैनात रमेश कुमार बिहार के छपरा के रहने वाले बताये जा रहे हैं. वे दिल्ली के नरेला पुलिस कॉलोनी में अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते थे. रमेश की मालखाने में तैनाती थी और घटना के वक्त वो ड्यूटी खत्म करके तीसरी मंजिल पर बनी अपनी बैरक में आराम कर रहे थे.
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह में पुलिसकर्मियों ने देखा कि सुबह में बैरक में मृतक एएसआइ रमेश कुमार का शव पड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात ही उसने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. उसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी. बाद में जवानों को उसका शव बैरक में पड़ा मिला. फिलहाल पुलिस पूरे एंगल से मामले को जांच कर रही है. इधर, रमेश के पैतृक गांव में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है रमेश कुमार के पिता की हाल में मौत हो गयी थी और वह काफी तनाव में चल रहा था. वहीं दूसरी ओर पुलिस इस मामले की जांच हत्या के ऐंगल से भी कर रही है, ताकि कुछ हो, तो उसके बारे में पता चल सके.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…