लखीमपुर खीरी। लखीमपुर भीरा मार्ग पर दाउदपुर के पास बाइक सवार पति पत्नी समेत तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भीरा थाना क्षेत्र के रैनागंज निवासी अनिल कुमार 32 वर्ष अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से लखीमपुर आ रहा था। उनके साथ उनका रिशतेदार महेंद्र कुमार 34 वर्ष निवासी ग्राम मलंगनपुर थाना गोला भी बाइक पर बैठा था। बताते हैं कि जैसे ही वह दाउदपुर गाँव के पास पहुँचे कि तभी सामने से आ रहें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड गये। इस हादसे में अनिल कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही महेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि अनिल कुमार की पत्नी सुनीता को खरोंच तक नहीं आई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर सुंदरवल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महेंद्र कुमार को 108 एंबुलेन्स से जिला अस्पताल भिजवाया तथा मृतक अनिल कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में अपने पति की अपनी आखों के सामने मौत देख सुनीता बार बार सुध खो रही थी। वही हादसे की सूचना पाकर रैनागंज गाँव में मातम छा गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…