बलिया।। वाराणसी रेल मंडल के बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेल केबिन संख्या 17-सी से सटे सोनाडीह- कुण्डैल रेल फाटक (इलेक्ट्रानिक बूम) को गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास तेज रफ्तार एक पिकअप तोड़ती हुई निकल गई।
इससे रेल केबिन के जहां परखचे उड़ गए वहीं पिकअप सवार वाहन समेत निकल भागा। जबकि महज 20 सेकेंड के अंतराल में ही पैसेंजर ट्रेन भी इस रेल केबिन के पास से दनदनाती हुई पहुंची तो रेल महकमे में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में तैनात गेटमैन जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक व अधिकारियों को दी। हालांकि संयोग ही रहा कि बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इसके बाद पूरी रात पश्चिम केबिन के गेटमैन को स्लाइडर बूम से ही रेल फाटक बंदकर अन्य ट्रेनों को रवाना किया गया। रात करीब 9 बजकर 36 मिनट पर वाराणसी पैसेंजर 55119 के आने की सूचना पर रेलवे फाटक बंद कर दिया गया।
इस बीच घने कोहरे में तेज रफ्तार आई एक पिकअप आई रेल फाटक को तोड़ती हुई सीधे निकल गई। तेज आवाज के साथ ज्योंही फाटक तोड़कर पिकअप निकली, ठीक उसके कुछ ही देर बाद सीटी बजाती हुई पैसेंजर ट्रेन भी रेल केबिन के ट्रैक पर पहुंच गई और बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर रुकी। सूचना पाकर रात में ही आरपीएफ से लेकर रेल अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार की सुबह गेटमैन संतोष श्रीवास्तव की मौजूदगी में उक्त रेल फाटक को दुरुस्त कराया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…