इलाहाबाद: नगर निगम के अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते ने बुधवार को सिविल लाइंस क्षेत्र से फुटपाथों से अवैध कब्जा हटवाया। जलकल कैंप कार्यालय परिसर और उसके आसपास भी अतिक्रमण हटवाया गया। दस्ते ने दोपहर में हनुमान मंदिर चौराहा से अतिक्रमण अभियान शुरू किया। चौराहे के समीप कब्जा हटवाने के बाद दस्ता लाल गिरजाघर की तरफ बढ़ गया।
वहां तक कब्जा हटवाने के बाद दस्ता विवेकानंद चौराहा के पास अतिक्रमण हटवाया। वहीं पर जलकल कैंप कार्यालय परिसर और बाहर अवैध कब्जे को हटवाया गया। चौराहे के पास ही दो सुलभ शौचालयों के चारों ओर से अतिक्रमण हटवाया गया। कुल नौ टीन सेड, छह बांस बल्ली के टट्टर, 23 गुमटी, पांच भट्ठियां और ठेले पर फल बेच रहे 13 विक्रेताओं को हटवाया गया। अतिक्रमण करने वालों से 62 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई अतिक्रमण निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…