पलियाकलां-खीरी। नगर की सामाजिक संस्था महिला कल्याण एवं तराई विकास समिति की महिलाओं ने एक कार्यक्रम में गरीब परिवार की महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों में कपड़े व कम्बल वितरण किये। ठंड से परेशान व गरीब परिवारों की परेशानियों को देखते हुए महिला कल्याण एवं तराई विकास समिति की अध्यक्षा अनामिका मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को मोहल्ला ढाकिन पहुंची संस्था की महिलाओं ने गरीब परिवार की महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को गर्म वस्त्र व सैकड़ों की तादात में कंबलों का वितरण किया।
कम्बल व गर्म वस्त्रों को पाने के लिए वहां पर काफी तादात में लोग एकत्र हो गए। सभी को एक एक कर वस्त्र व कम्बल दिए गए। संस्था की अध्यक्षा अनामिका मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करती है और हमेशा करती रहती है। हम सभी संस्था की महिलाएं आगे भी सामाजिक कार्य व जागरूकता कार्यक्रम करते रहेंगे। कम्बल पाकर गरीब परिवार की महिलाओं ने संस्था को धन्यवाद दिया।
इस दौरान तनुजा सिंह, शीलू अवस्थी, नमिता अग्रवाल, अभिजीत सिंह, पुष्पा गुप्ता, किरण गुप्ता, कृष्णा वर्मा, मंजरी मिश्रा, बीना शुक्ला, सीमा गुप्ता, गीता शर्मा, अनु वर्मा, पिकीं रस्तोगी, दया गुप्ता, नीतू गुप्ता, दीपिका गुप्ता, बबीता गर्ग व सोनी अग्रवाल सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…