संजय राय.
बलिया। नगर निकायों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों व सदस्यों को 12 दिसम्बर को उनके निकाय परिसर में शपथ दिलाई जाएगी. साथ ही निकाय की पहली बैठक भी आयोजित की जाएगी. इसके लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है. सम्बन्धित तहसील क्षेत्र में पड़ने वाली निकायों में वहां के एसडीएम ही शपथ दिलाएंगे. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि निर्धारित रीति से शपथ दिलाने की कार्यवाही करते हुए रजिस्टर में इसका अंकन भी करें. अगर कोई अध्यक्ष या सदस्य शपथ ग्रहण में अनुपस्थित रहते हैं तो इसकी भी सूचना दी जाए. बताया कि उस दिन होनी वाली बैठक को नगरपालिका या नगर पंचायत की पहली बैठक माना जाएगा.
बता दें कि नगरपालिका परिषद बलिया व नगर पंचायत चितबड़ागांव में एसडीएम सदर निखिल टीकाराम फुंडे, नपा रसड़ा में एसडीएम रसड़ा बाबूराम, नपं बांसडीह व सहतवार में एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, नपं रेवती व बैरिया में एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक, नपं मनियर व सिकंदरपुर में एसडीएम सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव व नपं बेल्थरारोड में एसडीएम बेल्थरा सुशीललाल श्रीवास्तव शपथ दिलाएंगे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…