भागलपुर में एक ऐसी कहानी सामने आई है जो अपने आप में अपरिपक्वता का बड़ा उदाहारण हैं. यहां एक इंटर की छात्रा को किसी व्यक्ति ने मिस कॉल मारा और वो उसी को वो दिल दे बैठी. जब प्रेमी सामने आया तो लड़की के होश उड़ गये. क्योंकि प्रेमी की उम्र उसके पिता के उम्र के बराबार थी. उसके बाद अधेड़ के चंगुल से बचने के लिए उसने शादी से इंकार कर दिया. बात इतने पर भी नहीं खत्म हुई अधेड़ ने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की.
हालांकि बाद में भागलपुर स्टेशन पर शुक्रवार को जीअारपी ने लड़की को बचा लिया. जबकि प्रेमी को गिरफ्तार कर एसएसपी मनोज कुमार के हवाले कर दिया गया. मोकामा का रहने वाला संदीप कुमार(प्रेमी) की उम्र करीब 42 साल है. एसएसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया. पीडिता इंटर स्कूल की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं उसे एक दिसंबर को रात में कई बार एक नंबर से मिस कॉल आया. जबाव देने पर एक व्यक्ति ने खुद को अनजान बताकर उसे अपने झांसे में ले लिया.
लड़की फोन पर बातों के दौरान ही कथित युवक को दिल दे बैठी. दोनों में सात दिनों तक फोन पर खूब बात हुई. इस दौरान कथित युवक ने फोन पर ही लड़की से शादी का प्रस्ताव रख दिया. लड़की तो पहले पीछे हट गई. कहने लगी बिना देख कैसे शादी करूंगी? इस पर प्रेमी ने कहा कि उसकी उम्र मात्र 20 साल है और देखने में भी ठीक-ठाक है. बाकी आवाज तो फोन पर सुनाई ही दे रही है. प्रेमी ने लड़की से फोन पर कहा कि अगर शादी से इनकार करोगी तो मैं जहर खाकर सुसाइड कर लूंगा. इमोशनली ब्लैकमेलिंग के कारण लड़की उसके गिरफ्त में आ गई और शादी के लिए हां भी भर दी. गुरुवार रात को प्रेमी ने लड़की को फोन कर कहा कि वह उससे मिलने आ रहा है.
शुक्रवार की लड़की अपने घर ट्यूशन पढ़ने के बहाने निकली और प्रेमी से मिलने स्टेशन. जब उसने अपने अधेड़ प्रेमी को देखा तो दंग रह गई है वहां से इंकार भागने लगी लेकिन प्रेमी उसे जबरन ट्रेन में बैठा लिया और मोकामा ले जाने लगा. उसने लड़की को जान मारने की धमकी दी. इसी दौरान लड़की टॉयलेट जाने के बहाने अपनी बहन को फोन कर दिया. वापस लौटी तो प्रेमी को शक हो गया और मोबाइल छीन कर तोड़ भी दिया. भागलपुर स्टेशन गाड़ी पहुंची तो पुलिस को देख लड़की चिल्लाने लगी. इसके बाद प्रेमी को रेल पुलिस ने पकड़ लिया और लड़की फैमिली को मामले की जानकारी दी/ रेल पुलिस लड़की और उसके प्रेमी को लेकर सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंची, जहां दोनों को उनके हवाले कर दिया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…