Categories: Crime

हर्ष फायरिंग से एक की मौत

उमेश गुप्ता.

नगरा। थाना क्षेत्र के देवलवीर गांव में सोमवार की शाम आई बारात में द्वार पूजा के दौरान बैंड पार्टी में नाच रहे एक युवक ने असलहे से फायरिंग कर रहा था।कि अचानक बैंड पार्टी के ही एक सदस्य को गोली लग गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश में जुट गई।देर रात पुलिस आरोपी को भी दबोच लिया।इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती निवासी बृजेश सिंह के लड़के की बारात सोमवार को भीमपुरा थाना क्षेत्र के देवलबीर निवासी गुप्तेश्वर सिंह घर आयी थी।इसके बाद बारात द्वार पूजा के लिए गाजे बाजे के साथ जा रही थी। इसी दौरान बैंड पार्टी में नाच रहे रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के बेअंत सिंह उर्फ बलवंत सिंह ने नशे में धुत होकर कर नाचते हुए अबैध असलहे फायर करने लगा। इसी दौरान उसकी गोली जाकर अखंपुरा निवासी रघुनाथ राम(50) बैंड पार्टी के सदस्य के सिर में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।इसके बाद पूरे पूरी बारात में अफरा-तफरी मच गई पूरे बराती भाग खड़े हुए। गांव वालों ने इस घटना की सूचना भीमपूरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भीमपुरा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रात में ही उसके गांव सराय भारती से रात में ही दबोच लिया।इस मामले में पुलिस ने बैंड पार्टी के मालिक नवापुरा निवासी अमजद अली के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts