रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: विवाद के चलते युवक ने पडोसी व अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी और फ़िर खुद भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गयी। फर्रुखाबाद शहर कोतवाली के मुफ़्ती साहब बूरावाली गली निवासी 45 वर्षीय संजीब उर्फ हप्पी चौरसिया पुत्र रामदीन चौरसिया का मोहल्ले के ही बूरावाली गली निवासी 27 वर्षीय इरशाद पुत्र दिलशाद के साथ सुबह कुछ विवाद हो गया. जिस पर हप्पी ने इरशाद के गोली मार दी. इसके बाद आक्रोशित होकर उसने अपनी पत्नी अनुराधा चौरसिया व 16 वर्षीय पुत्री के पेट में गोली मार दी. जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये.
आक्रोशित हप्पी ने तीनो के गोली मारने के बाद अपने भी गले में तमंचे से गोली मार ली. इरशाद को उसके भाई नौशाद ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया. जंहा से उसे रिफर कर दिया गया. वही हप्पी व उसकी पत्नी अनुराधा व पुत्र नैंनसी को गम्भीर हालत में 108 से लोहिया अस्पताल लाया गया. जंहा सेल्स मैंन हप्पी को मृत घोषित कर दिया गया. जबकी उसकी पत्नी व पुत्री को रिफर कर दिया गया. मृतक के एक पुत्र छोटू व पुत्री 16 वर्षीय नैनसी है. पुलिस ने मौके से दो तमंचा बरामद कर लिये. एक तमंचा पुलिस को मृतक के घर में में बरामद हुआ. वही एक तमंचा पुलिस को घंटा वाली गली में बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ शरद चन्द्र शर्मा, कोतवाल संजीब राठौर व अन्य पुलिस बल लोहिया अस्पताल पंहुचा|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…