उमेश गुप्ता.
बिल्थरारोड। भीमपुरा थाना के पूरा चट्टी स्थित विद्युत पोल पर बिजली बनाने के दौरान करेंट से संविदाकर्मी लाइनमैन छोटे लाल के दर्दनाक मौत की घटना के नौ माह बाद शनिवार को मृतका की पत्नी के नाम विभागीय ठेकेदार ने एक लाख का चेक परिजनों को सौंपा। जिससे परिजनों का एकबार फिर दर्दनाक हादसे का दर्द ताजा हो गया और सभी की आंखे छलछला गई। विभाग के संविदाकर्मियों के ठेकेदार रिंकू तिवारी ने जेई अवधेश कुमार संग संयुक्त रुप से मृतक के भाई अनिल कुमार को सौंपा। एचडीएफसी बैंक संबंधित उक्त चेक मृतक के पत्नी रमावती के नाम जारी किया गया था। इस मौके पर विद्युत
उपकेन्द्र पशुहारी के जेई संदीप यादव भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार मृतक विद्युत संविदाकर्मी विद्युत उपकेन्द्र पशुहारी पर काम करता था। विगत्् 21 मार्च को ग्राम पूरा चट्टी पर विद्युत की खराब लाईन को बनाते समय पोल में आ रही प्रवाहित विद्युत की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय विभागीय स्तर पर अधिशासीअभियन्ता ने एक लाख एवं ठेकेदार ने 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पूर्व में ही दी थी। इस घटना के बावत भीमपुरा थाने में एक मुकदमा भी मृतक के भाई अनिल कुमार ने दर्ज कराया था
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…