उमेश गुप्ता.
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सीयर-सोनाडीह मार्ग पर ग्राम कुण्डैल नियामतअली में बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी रामजन्म जायसवाल से रंगदारी की मांगे जाने की सूचना मिलते ही शनिवार को पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ित व्यवसायी के यहां पहुंचे और हर परिस्थिति में साथ देने का भरोसा दिलाया। जायसवाल सीमेंट स्टोर नामक दुकान पर पीड़ित व्यवसायी के पुत्र संजीव जायसवाल से मुलाकात कर पूर्व विधायक गोरख पासवान ने घटना की पूरी जानकारी ली और मामले में अब तक मुकदमा दर्ज न किए जाने को दुखद बताया। साथ ही दुकानदारों से स्वयं को कमजोर न समझने की अपील करते हुए हर परिस्थिति में साथ देने का भरोसा दिया।
पासवान ने तत्काल मामले को लेकर एसपी से मोबाइल फोन पर वार्ता कर घटना में अब तक मुकदमा दर्ज न किए जाने को घोर लापरवाही बताते हुए जल्द ही कार्रवाई की मांग की। कहा कि शर्म की बात है कि रंगदारी जैसे गंभीर मामले की तहरीर स्वयं थानेदार पाकेट में लेकर छुट्टी पर है। श्री पासवान ने कहा कि व्यापारियों के सुरक्षा व सम्मान की रक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की लापरवाही वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और जरुरत होने पर आंदोलन का रास्ता भी तय किया जायेगा। इस दौरान सपा नेता रुद्र प्रताप सिंह, व्यवसायी छोटेलाल गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, बबलू जायसवाल आदि भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार में क्राइम पूरी तरह से आउट आफ कंट्रोल हो गया है। पुलिस प्रशासन भी बेपरवाह हो गई है और भाजपा सरकार का कोई प्रभाव नहीं रह गया है |
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…