बलिया : 9 दिसंबर की सुबह हुए निराला नगर मे दो महिलाओ की “ड्बल मर्डर मिस्ट्री” का खुलासा 24 घन्टे के अन्दर कर लेने का दावा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम की पीठ थपथपाई । पुलिस अधीक्षक अनील कुमार ने अपनी और अपनी टीम की तारीफ करते हुए लाखो की जेवरात समेत नगदी की बरामदगी और तीन अभियुक्तों को भी गिरफ़्तार कर मीडिया के सामने पेश किया। देखने वाली बात ये है की गिरफ़्तार अभियुक्तों मे एक महिला भी है ।तीनों अभियुक्त बलिया के ही है। जैसा कि पुलिस अधीक्षक का कहना है की पहले मुकदमा दुसरी धाराओं मे लिखा गया था,पर जांच के।बाद धाराओं मे बदलाव किया गया पहले ह्त्या का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसे बाद में बदल कर लुट का मामला बताया गया। पुलिस अधिक्षक ने दावा करते हुये बताया की लुट मे शत प्रतिशत लूटी गई मूल्यवान जेवर आदि 19 तोला सोना व लगभग 1 किलो चांदी कीमत 4 लाख 75 हजार रुपए बरामद कर लिया गया तथा लुटा गया 58 हजार रुपया भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस काम मे लगी टीम को पुरस्कार देने को कहा। हालाँकि कुल पाँच अभियुक्तों में से दो अभियुक्त अभी भी फ़रार हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…