बलिया ।। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में टीवी देखते समय 14 वर्षीय बालक को गांव के ही युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आस-पास के लोगों ने घायल को तत्काल सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चेतन किशोर गांव निवासी अनूप पुत्र छट्ठु राम ने गांव के ही तूफानी (14) पुत्र छोटेलाल को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।
अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
बालिया। गड़वार थाना क्षेत्र के धनवती धुरा गांव के समीप रविवारवकी दोपहर चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 57 वर्षीय सूर्यदेव वर्मा सब्जी बेचने के लिए साइकिल से रतसर बाजार जा रहे थे, इसी बीच चट्टी पर ही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के ईदगाह के बगल में स्थित रेलवे लाइन के किनारे लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को हुई, वह मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिली कि मृतक सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव का निवासी है। वह किसी बात को लेकर घर से बाहर निकला था। उसका नाम बेचन प्रसाद पुत्र राजमंगल बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…