अंजनी राय.
बलिया।। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमालुद्दीन ने डीएम को पत्र लिखकर मदरसों के मानक की जांच की मांग की है। कहा है कि बलिया में संचालित हो रहे मदरसों का प्रबंधन मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। जिसमें बहुत सारे मदरसों के लिए स्थान भी निर्धारित नहीं है। अध्यापकों की भर्ती भी मापदण्ड के अनुरूप नहीं हुई है। प्रबंधक बिना किसी अधिसूचना के ही अपने ही परिवार के लोगों का चयन कर लेते है, जो कि योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय है।
मदरसा मुस्लिम समाज के लिए पवित्र स्थल के समान है, जहां कि विद्यार्थी आधुनिक और धार्मिक शिक्षा प्राप्त करते है और अयोग्य अध्यापकों का चयन विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। मेरा निवेदन है कि योग्य उम्मीदवारों की निराशा को समाप्त करने हेतु आप कठोर कदम उठाये साथ ही अवगत कराना चाहूंगा कि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक मदरसा का प्रबंधन नहीं दिया जाय। अगर कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता पाया जाय तो उसे दण्डित किया जाय। अध्यापकों की नियुक्ति में पारदर्शिता अपनाई जाये जो मदरसे मानक के अनुरूप नहीं पाये जाये उन्हें बंद करने का निर्देश दिया जाय। ऐसे मदरसों के कारण इस्लामिक शिक्षा का स्तर गिर रहा है और मुस्लिम छात्र प्रतिस्पर्धा में पीछे हो रहे है। ज्ञापन देने वालों में इरशाद अली, मंजूर आलम, प्रवीण सिंह, अभिषेक सिंह, दानिश, आलोक सिंह, श्यामजी वर्मा आदि शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…