अंजनी राय
बलिया।। ऐसा लग रहा है कि भाजपा की सरकार के विभिन्न विभाग के सविंदा कर्मियों से दुश्मनी खास है। चुनाव के दौरान सबका साथ सबका विकास का नारा देकर भाजपा केन्द्र से लेकर प्रदेश में स्थापित हुई। सरकार का वागडोर सम्भालते ही सत्ता की आंच से सविंदा कर्मी झुलसने लगे। कई काल कलवित हो गये। अभी लोक शिक्षा प्रेरक उहापोह मे पड़े है कि पता नही उनके साथ क्या होगा। सारे कार्य सम्पादित करने के बाद उन्हे लगभग तीस माह से मानदेय नही मिला। मांग व आन्दोलन करने पर बोनस में लाठी मिली। ऐसा प्रत्येक सविंदा कर्मी के साथ हुआ।
भाजपा की उप्र मे सरकार बनने के बाद जिस सविंदा कर्मी संगठन भे लखनऊ में मांगो को लेकर आन्दोलन किया उन्हे योगी कि पुलिस ने लाठी से स्वागत किया। किसी सगंठन को सरकार ने कुछ नही दिया। प्रेरक,शिक्षा मित्र, रोजगार सेवक, आगंनबाड़ी, आशा बहू, अन्य संविदा संगठन कोई ऐसा नही जो भाजपा के त्रास से दुखी नही हो। सबकी के पास कुछ है तो वह एक पीढ़ा है जो भाजपा ने दिया है। ऐसे मे शिक्षा मित्र संगठन के अध्यक्ष सत्यदेव, रमेश पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, पकंज सिंह व प्रेरक संगठन के राष्ट्रीय सचिव अमरजीत सिंह, जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद, रोजगार सेवक संगठन के पवन पाण्डेय, अखिलेश पाठक आदि ने बताया की भाजपा के सबक सिखाने के लिए अब सभी विभाग के संविदा कर्मियो के एक जुट होकर सघर्ष करना पड़ेगा। अपना हक मांगना कोई गुनाह नही है। प्रेरक संगठन के राष्ट्रीय सचिव अमर जीत सिंह ने बताया है कि सरकार से दो हाथ करने की रणनिति बन रही है। झ्स बार सारे विभाग के संविदाकर्मी एकजुट होकर लखनऊ में सर्घष का बिगुल फूकेगें। संविदा कर्मीयो ने बहुत बर्दाश्त किया अब जो भी होगा आर पार होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति बन रही है। एक रणनीति के तहत लखनऊ में शीध्र कार्यक्रम का आगाज होगा। अब प्रेरक ही नही सबकी लड़ाई एक साथ लड़ी जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…