बाँदा- खनिज तहबाजारी के नाम पर खनिज भरे वाहनों से मनमानी वसूली इस जिले के लिए कोई नई बात नही है। किंतु यू0पी0 के सी0एम0 और भाजपा शासित राज्यो के मुखिया जिस तरह के पिछली सरकारों को ताना मारकर न कहूंगा न खाने दूंगा का नारा लगाकर अपनी सरकार की नीति और नीयत की दुहाई देते है।ऐसे मौके पर जब बाँदा शहर से गुजरने वाले मार्गो से गुजरने वाले खनिज वाहनों से खनिज तहबाजारी के नाम पर सरे आम एक एक वाहन से दो सौ,ढाई सौ ,पांच सौ रुपयो की वसूली देखते है तो किसी का भी माथा अनायास ही ठनकने लगता है। ऊपर से खनिज वसूली अड्डो पर तैनात लठैत और वाहन चालकों के साथ वसूली को लेकर उनकी बेरुखी देखते है तो लगता है जैसे सचमुच डाका पड़ रहा हो।हालात इतने बेकाबू है कि वसूली कर रहे लठैतों को न तो कानून का खौफ है और न ही नियमो की चिंता।यहाँ तो बस राम राम जपना लाखो का माल अपना,उन्हें तो अपनी जेब भरने की फिकर जरूर रहती है।हालांकि जिला पंचायत के अंतर्गत तहबाजारी ठेकेदारी को नियंत्रित करने के लिए कईबार जिला प्रसाशन व मंडल के अधिकारियों द्वारा कई बार प्रयास किये गए है,किन्तु सत्ता के रसूख के चलते सब बेकार हो जाते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…