उमेश गुप्ता.
बिल्थरा रोड स्थानीय बरनवान सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार की शाम बरनवाल समाज के आदि पुरुष महाराजा अहिबरन जी की जयन्ती समारोह में समिति के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जी बरनवाल ने संक्षिप्त में महाराजा अहिवरन जी की जीवनी पर चर्चा करते हुए उनके द्वारा दिये गये दिशा मार्ग के अनुसार अपने जीवन में उतारने की चर्चा की। संगठन की चर्चा में कहा कि इसे किसी कीमत पर आपसी एकता मजबूत रहनी चाहिए।
समारोह के अध्यक्ष मोहन जी बरनवाल ने महाराजा अहिबरन जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बरनवाल सेवा समिति के नये सत्र के चुनाव के लिए आगामी 17 जनवरी की तिथि की घोषणा की। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम जी बरनवाल ने महाराजा अहिबरन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन करते हुए की। समापन के अंत में अल्पाहार की ब्यवस्था की गयी थी।
इस मौके पर राजेन्द्र जी बरनवाल, योगेश्वर जी बरनवाल, ओमप्रकाश जी बरनवाल, मंत्री जयप्रकाश जी बरनवाल ’’बैद्य’’, सुरेश जी, मुरली बाबू, संदीप बरनवाल, सोनू बाबू, दिनेश जी बरनवाल, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार बरनवाल, त्रिभुवन जी बरनवाल, लल्लन जी बरनवाल, विक्की बरनवाल आदि ने अपने-अपने विचारों को रखा। संचालन वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश बरनवाल ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…