उमेश गुप्ता,
बिल्थरा रोड एसडीओ मिथिलेश यादव के निर्देशन में बिजली विभाग ने बुधवार को विद्युत चोरी पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया और बिना कनेक्शन चोरी बिजली जलाने वाले 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की रिपोर्ट उभांव पुलिस को सौंप दी है। बिजली विभाग की इस ब्यापक कार्रवाई से नगर समेत ग्रामीण इलाकों में हड़कंप सा मचा गया है।
छापामार दल में शामिल जेई अवधेश कुमार ने 12 बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया और केबल जब्त कर लिया। बताया कि बुधवार को बिल्थरारोड नगर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में व्यापक अभियान चलाकर ग्राम मिश्रौली रोड, मधुबन रोड एवं डाकबंगला रोड के राकेश अग्रवाल समेत 13 लोगों को बिना कनेक्शन दुकान में बिजली का चोरी से कमर्शियल उपभोग करते हुए पकड़ा गया। जिनके खिलाफ बिजली चोरी के तहत मुकदमा दर्ज करने संबंधित लिखित तहरीर उभांव पुलिस को दे दी गई है। इस दौरान नगर में करीब साढ़े पांच लाख के कुल 12 बड़े बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। यह अभियान अभी चलाया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…