अनुपम राज.
वाराणसी, 29 दिसंबर। बीएचयु में इस बार हुवे बवाल पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है और एक नजीर कायम करने का प्रयास किया है. छात्र नेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी के बाद बीएचयू परिसर में बवाल करने के मामले में बीएचयू प्रशासन ने गुरुवार की देर रात 13 छात्रों को निलंबित कर दिया।
ज्ञातव्य हो कि बीते 20 दिसम्बर को लंका पुलिस ने कई मामलों में वांछित समाजवादी छात्रसभा के नेता आशुतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में एक दर्जन से अधिक छात्रों ने घंटेभर परिसर में उत्पात मचाया। इस दौरान एक निजी स्कूल बस में आग लगा दो तो कई बाइकों को तोड़ दिया। मरीजों, तीमारदारों एवं आमलोगों से भी मारपीट की गई। इसको लेकर बीएचयू प्रशासन ने लंका थाने में गौरव कुमार, शुभम तेवतिया, बिट्टू कुमार सिंह, गुलाम सरवर, प्रवीण राय, गौरव कुमार, अभिजीत मिश्रा, रुदप्रताप सिंह, सौरभ राय, प्रतीक तिवारी, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सत्यम राय, धीरज सिंह, हिमांशु प्रभाकर समेत 15 छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।
सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि दो छात्र मौजूद नहीं थे। लेकिन बाद में छात्र गुलाम सरवार का नाम सामने आया। इसको लेकर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन गुलाम सरवर को छोड़कर किसी अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी दौरान लंका थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बीएचयू प्रशासन को छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा जिसके बाद प्रशासन ने इन छात्रों को निलंबित कर दिया है।
आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। एसओ संजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम बिहार, राजस्थान, चंदौली, सोनभद्र समेत कई जगहों पर गई हैं और छात्रों के निवास पर नोटिस भी चस्पा किया। जल्द ही छात्रों के गिरफ्तारी की उम्मीद है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…