रविशंकर दुबे
रामपुर. उत्तर प्रदेश का रामपुर क्राइम में एक क्राइम सिटी के रूप में उभरता जा रहा है जहां आए दिन महिलाओं के साथ क्रूरता और दरिंदगी के मामले देखने को सामने आ रहे हैं पिछले दिनों महिलाओं के साथ हुई वारदातों के बाद दरिंदगी का एक नया चेहरा सामने आया है जहां अवैध संबंधों के चलते एक बहू अपनी सास की कातिल बन गई.
मामला रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के सेडूं के मझरा गांव का है जहां एक बहू ही अपनी सास की कातिल बन गई और सास की हत्या के बाद हत्या को हादसे का रूप दे दिया। मृतिका शेर बानो के बेटे जुबेर ने मां के दफन के बाद अपनी पत्नी से जब पूछताछ की तो पत्नी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी सास शेर बानो ने उसे और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके चलते दोनों ने मिलकर शेर बानो के सर पर कपड़ा डालकर सर को ईटे से कुचला जिससे उसकी मौत हो गई और फिर दोनों ने मिलकर उसके शव को ले जाकर दूसरी जगह फेंक दिया।
मामला 26 दिसंबर की रात का है जिसके बाद बेटे जुबैर जो देहरादून में काम करता है को मां शेर बानो की मौत की सूचना मिली जिसके बाद उसने घर आकर 27 दिसंबर को मां का दफन किया। इस सब से निपटने के बाद उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की 2 दिन की चुप्पी के बाद आखिर पत्नी ने अपना जुर्म कबूल किया जिसके बाद जुबेर ने अपनी बीवी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर लेकर पुलिस को सूचना दी।
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अधिकारी राहुल कुमार ने बताया थाना स्वार्थ क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है इस संबंध में मृतिका के लड़के ने अपनी पत्नी और एक मौलाना के खिलाफ तहरीर दी है उक्त संबंध में पुलिस FIR लिख कर आगे की कार्रवाई कर रही है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…