गोपाल जी
छपरा (सारण) : एकमा थाने में पदस्थापित एक एएसआई व सिपाही को शराब पीकर दफादार के घर शादी समारोह में जाना महंगा पड़ गया. जमादार व सिपाही के नशे में होने का वीडियो वायरल हो गया और यह मामला एसपी हरकिशोर राय तक पहुंच गया. एसपी ने दोनों को निलंबित कर लाइन हाजिर करने का आदेश दिया है.
बताया जाता है कि आठ दिसंबर को विशुनपुर निवासी दफादार जगदीश सिंह की पुत्री की शादी थी, जिसमें एकमा थाने से एएसआई परमानंद पासवान व सिपाही विवेक कुमार भी गये थे.
दोनों ने शराब पी रखी थी. इसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया. एसपी ने वायरल वीडियो की जांच करायी, जिसमें एएसआई परमानंद पासवान व सिपाही विवेक कुमार के शराब नशे की हालत में बरात में शामिल होने की बात सामने आयी. एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर जमादार व सिपाही को निलंबित कर दिया.निलंबित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र में योगदान करने का निर्देश दिया गया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…