विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंपनी स्थित जगलाल उच्च विद्यालय के शौचालय से पुलिस ने रविवार की सुबह छापेमारी कर 19 पेटी शराब जब्त किया। छात्राओं के लिए बने और बंद पड़े शौचालय में रखे इन पेटियों से 547 बोतल विदेशी शराब मिला है। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल के शौचालय में शराब की पेटियां रखकर सप्लाई की जाती थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रात में शौचालय से शराब की बोतल निकालकर सप्लाई की जा रही है। फिलहाल स्कूल के हेडमास्टर और स्टाफ ने शराब की सूचना होने से इंकार किया है, लेकिन सोमवार को पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ करेगी। हेडमास्टर और स्कूल के शिक्षक व स्टाफ से भी पूछताछ होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…