भागलपुर इशाकचक भीखनपुर गुमटी नंबर दो के पास संप्रति अपार्टमेंट में पहले तल्ले के 101 नंबर फ्लैट में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। फ्लैट के कमरे से उसका शव बरामद किया गया। टीएनबी कॉलेज से पीजी (अर्थशास्त्र) कर रही नेहा के चेहरे को गोद दिया गया है और उसके हाथ पर भी चोट के निशान हैं। नेहा का पति दिनेश रजक एलआईसी के डिवीजन ऑफिस में सीओ हैं। दिनेश का कहना है कि उसकी पत्नी को करंट लगा है जिससे उसकी मौत हो गयी। जबकि नेहा के परिजनों ने दिनेश पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार और इशाकचक इंस्पेक्टर रामएकवाल यादव मौके पर पहुंचे। नेहा के पति दिनेश को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने नेहा के कमरे से एक डायरी भी जब्त की है। नेहा के पिता कैलाश और अन्य परिजनों ने कहा कि दिनेश नेहा को अक्सर प्रताड़ित किया करता था। दिनेश कहलगांव के गंगानगर गली नंबर पांच का रहने वाला है जबकि नेहा बांका के ककबारा के कैलाश की बेटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…