हथियारबंद दो बाइक सवार चार अपराधियों ने पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव की पुत्री माया कुमारी के पेट्रोल पंप के कर्मी को पिस्तौल के बल पर करीब ढाई लाख रुपये लूट लेने का मामला सामने आया है. यह घटना खगौल थाने के जमालुद्दीनचक स्थित केजी फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर बुधवार की शाम की है. घटना की सूचना मिलने के बाद खगौल, दानापुर व शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन करने में जुट गयी. लूटपाट कर बाइक सवार अपराधियों पिस्तौल लहराते हुए शिवाला की ओर आराम से फरार हो गये.
घटना के बारे में पंप कर्मी गोविंद व शमीम ने बताया कि बुधवार की देर शाम गाड़ी में जब हम पेट्रोल डाल रहे थे. उसी समय दो बाइक पर सवार चार अपराधी आ धमके. अचानक सिर पर पिस्तौल तान दिया और मारपीट करने लगा. हम दोनों के पास जो भी पेट्रोल बिक्री का पैसा था, छीन लिया. इसके बाद बाइक से दो अपराधी उतर कर काउंटर के अंदर घुस गये और पिस्तौल दिखा कर कर्मी अरुण से रुपये छीन लिये. विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मी के साथ मारपीट की. उन्होंने बताया कि दो बाइक पर चार अपराधियों सवार थे और सभी मुंह पर गमछा बांधे हुए थे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…