गोपाल जी.
कटिहार के पीके ज्वेलर्स में हुई लूट के बाद कुरसेला और रंगरा के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया है। पुलिस की गोलीबारी में तीन अपराधी घायल भी हुए हैं। मारे गए अपराधियों की पहचान नवगछिया के रसलपुर निवासी अवधेश यादव के पुत्र राहुल कुमार (25 साल) और कटिहार के कटरिया निवासी चिंटू झा (30) के रूप में हुई है। लूट की घटना के बाद बाइक से भाग रहे अपराधियों के साथ कुर्सेला पुल के समीप पुलिस से हुई मुठभेड़ में रसलपुर निवासी सुजीत कुमार यादव उर्फ सुमित, इस्माइलपुर भिट्टा निवासी मोनू कुमार यादव और गोपालपुर के लतरा निवाली रोशन घायल हो गए। रोशन का इलाज मायागंज में हो रहा है, जबकि मोनू को पटना रेफर कर दिया गया है। सुजीत को कटिहार पुलिस बुधवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की गोलीबारी का निशाना बने बाइक सवार राहुल व चिंटू रंगरा के भवानीपुर टावर चौक के समीप एनएच-31 पर लड़खड़ा कर गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सुजीत से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नवगछिया बाजार के मस्जिद रोड के अंकित कुमार एवं सुनील कुमार को भी कटिहार पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है।
पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ की खबर लोगों को गुरुवार की सुबह हुई। मामले की जानकारी होने पर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन अन्य पुलिस अफसरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी कटिहार पुलिस को दी। दोनों शव को कब्जे में लेने के बाद उन्हें पोस्टर्माटम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। रोशन व मोनू दोनों को बुधवार रात मायागंज अस्पताल लाया गया। रोशन खुद को बेगुनाह बता रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…