बाराबंकी । लखनऊ- बाराबंकी हाईवे पर शाहाबपुर के निकट रोडवेज बस ने सरकारी जीप को टक्कर मार दी। सरकारी जीप में बहराइच सीओ रिसिया सर्किल श्रेष्ठा ठाकुर थीं जो बाल-बाल बच गईं। वो सरकारी काम से लखनऊ जा रही थीं। बस व चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बहराइच जनपद की रिसिया सर्किल की सीओ श्रेष्ठा ठाकुर लखनऊ हाईकोर्ट जा रही थीं। रिसिया सीओ श्रेष्ठा ठाकुर के मुताबिक व लखनऊ – बाराबंकी हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहबपुर के निकट पहुंची थी तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हालांकि गाड़ी में बैठी श्रेष्ठा ठाकुर बाल-बाल बच गईं। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस व चालक को कब्जे में ले लिया है। सीओ लखनऊ हाईकोर्ट के लिए रवाना हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…