बरेली।बरेली के कन्या महाविद्यालय,आर्य समाज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई द्वारा राम जानकी मंदिर स्थित मलिन बस्ती में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने बस्ती की महिलाओं को ‘मिशन इंद्रधनुष’ के अंतर्गत टीकाकरण व स्वच्छता की जीवन में महत्ता व आवश्यकता के बारे में विस्तार से समझाया।शिविर के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ कुहू दत्त गुप्त ने भी छात्राओं को उत्साहित करते हुए उन्हें इसी प्रकार निरंतर समाज सेवा के कार्यों में रुचि लेने व समाज का उपयोगी अंग बने रहने हेतु निरंतर कर्मठता से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की कार्यक्रम समन्वयक डॉ श्यामली सोना के नेतृत्व में आयोजन किया गया जिसमें डॉ जय श्री बाला आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…