अन्जनी राय / संजय ठाकुर
मऊ।। उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक अरशद जमाल अंसारी के नेतृत्व में रविवार की दोपहर से शाम तक घोसी कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के दो ईट भट्ठों पर पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा दी गई संयुक्त दबिश में 225 लीटर अवैध शराब एवं कई टन लहन बरामद की गई। टीम ने अवैध शराब निर्माण हेतु प्रयुक्त सामग्री कब्जे में लिया। मौके से दो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस भट्ठा संचालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की कवायद में है।
कहने को ईट भट्ठा हैं पर हकीकत में अवैध शराब की भट्ठी नहीं वरन मिनी आसवानी है। यह दृश्य दिखा जब एसडीएम एवं सीओ कोतवाल डीके श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह, उपनिरीक्षक संतोष तिवारी एवं अन्य सिपाहियों संग बोझी क्षेत्र के कुड़हनी में संचालित सूर्यभान यादव के भट्ठे पर पहुंचे। यहां टीम को देखते ही अवैध शराब कारोबारी भाग निकले। टीम के सिपाहियों ने झोपड़ियों में जरकिन में रखी अवैध शराब एवं नशा तेज करने हेतु यूरिया, नौसादर एवं अन्य सामग्री बरामद किया। विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब बनाने हेतु जमीन के नीचे रखे गए’पास'(लहन) बरामद किया।
यहां पर टीम ने कुल 125 लीटर अपमिश्रित शराब एवं दस कुंतल लहन बरामद किया। टीम ने जार, नली, भगौना एवं शराब निर्माण हेतु प्रयुक्त अन्य उपकरण कब्जे में लिया। इसी क्रम में टीम ने बोझी में पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव के भट्ठे पर दबिश दिया। यहां भी एक सौ लीटर अवैध अपमिश्रित शराब बरामद किया। यहां पर बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने दबिश के दौरान गिरफ्त में आए दो आरोपियों सहित भट्ठा संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने का दावा किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…