बिल्थरारोड। संत पुष्पा इंण्टर कालेज जमुआव के उप प्रधानाचार्य फादर सोनेलाल ने कहा कि बाईविल ने एक दूसरे को प्यार करने का संदेश दिया है। किसी धर्म को बुरी नजर से देखे ऐसा संदेश कोई धर्म नही सिखाता। लंकिन हम आपस में शांति का भाव नही रखते बल्कि एक दूसरे को नीचा दिखाने में परेशान दिखते है। इसे मन भाव से दूर करना होगा। क्रिसमस का सिर्फ एक संदेश है कि पहले हम सुधरें फिर पूरा देश सुधर जायेगा। उक्त बाते श्री लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय नवजीवन इंग्लिश स्कूल में आयोजित प्रभु यीशु के जन्मोत्सव समारोह में शनिवार को कही।
उन्होने कहा कि विना शिक्षा के ज्ञान नहीं होता। बच्चों को अपने संदेश में कहा कि हम क्रिसमस दिवस का पर्व मना रहे हैं। यदि उसके संदेश का हम अनुपालन करते हैं तो हमारी जहां समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी वही लोग हमारे कायल होगें। स्कूल की प्रिंसिपल ग्रेसी जांेन ने इस मौके पर आमंत्रित अतिथियों, समारोह के सहयोगियों, शिक्षक/शिक्षिकाओं आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल ग्रेसी जॉन ने अपनी माता पेन्नमा सहित समस्त अतिथियों व स्कूल के बच्चों के हाथ 51 गरीबों को ऊनी कम्बल वितरित किया। इसके साथ ही इनामी कूपन के माध्यम से बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किया गया, साथ ही क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने प्रभु यीशू से सम्बन्धित अनेक सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, अध्यक्ष नगर पंचायत दिनेश कुमार गुप्त, राम मनोहर गांधी, सतीश राव ‘‘अंजय‘‘, बीरबहाुदर पहलवान, नीरज तिवारी, उपेन्द्र गुप्ता उर्फ मिन्टू, राम नारायण यादव, भू.पू. कैप्टन गुलाब मौर्य, डा. जी.पी. चैधरी, क्रिकेटर प्रशान्त कुमार यादव, स्कूल के प्रबन्धक मीनू मैथ्यू, रानी मिस, मरियम विनीता, मुकेश, महेन्द्र, जया तिवारी, ओमप्रकाश, आशुतोश, बब्लू, आकीब मन्जूल, नाजिया जावेद, सबा आदि ने भाग लिया। समारोह का संयुक्त संचालन जी शान, नबा और रिया ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…