बलिया।। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले पर स्थित सराफा की दुकान का गुरुवार की रात चोरों ने ताला चटका दिया। इसके बाद दुकान में रखी तिजोरी को तोड़ लगभग पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने शुक्रवार को एनएच-31 पर ढाला के सामने जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह ने चौकी पर तैनात तीन सिपाहियों के निलंबन की मांग एसपी अनिल कुमार से की। चोरी की घटना से दुकानदार बिफरे हुए हैं।
श्रीनगर निवासी श्याम सुंदर वर्मा रोजाना की भांति रात करीब नौ बजे दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो वहां ताला टूटा देख अवाक रह गए।
दुकान के भीतर गए तो तिजोरी को भी टूटा पाया। तिजोरी में रखे लगभग पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। उनके हो हल्ला पर आसपास के लोग पहुंच गए। चोरी सूचना श्री वर्मा ने हल्दी थाना पुलिस को दी। उधर चोरी की घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग दुकान के पास जमा हो गए। क्षेत्र में रोज-रोज हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों ने ढाला के सामने एनएच-31 को जाम कर दिया। इससे उक्त मार्ग पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई।
सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी बांसडीह के अलावा हल्दी एसओ परमानंद द्विवेदी, बैरिया एसओ गगनराज सिंह सहित आसपास के थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। वहीं बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह भी आ गए। नाराज दुकानदारों को सीओ ने चोरी की घटना का पर्दाफाश एक सप्ताह में करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…