Categories: CrimeUP

चार दिनो’ से युवक लापता

संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बढवलिया गांव का उन्नीस वर्षीय युवक विगत दिनों पूर्व छब्बीस दिसम्बर दिन मंगलवार से लापता हो गया है । जिसकी शिकायत तहरीर देकर दे दी गई है । गौरतलब है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बढवलिया गांव निवासी धन जी यादव ( 19) पुत्र स्वः जयपति यादव छब्बीस दिसम्बर दिन मंगलवार को अपने सहयोगियो’ के साथ मध्यप्रदेश जा रहा था कि जैसे ही इटारसी स्टेशन पर उतर कर बेलारी के लिए जा रहा था जब तक किसी ने उसका कपड़ा व पास मे’ रखा रूपये – पैसे किसी ने छीन लिया।

जिसकी सूचना उसने तत्काल इटारसी स्टेशन मास्टर को दी । उक्त स्टेशन मास्टर ने पुनः इटारसी से वाराणसी के लिए टिकट देकर ट्रेन पर चढ़ा कर भेज दिया मगर अब तक उसका कोई पता नही’ चल पाया । जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाना प्रभारी को देकर दर्ज करा तलाशने की गुहार लगायी है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts