घोसी(मऊ)। गत तीन दिन से जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने भी कक्षा आठ तक स्कूलों की छुंट्टी कर दी है। सर्दी से बचने के लिए उन्हें आग का सहारा लेना पड़ रहा है। सरकारी एवं प्राइवेट कार्यालयों में सर्दी से बचने के लिए रूम हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं लोगों दुकानों व घरों के बाहर आग जलाकर ताप रहे हैं। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में ही दुबके जाते है।
गलन भरी ठंड के चलते लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। गलन भरी ठंड पड़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। तीन दिनों से भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। कोहरा भी अपने पूरे शबाव पर पड़ रहा है। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने कागज के गत्ते व लकड़ी आदि जलाकर ठंड से बचाव करते रहे। सुबह से ही आकाश में धुंध छाया रहा वहीं बर्फीली हवा भी चलती रही। वहीं सड़क किनारे किसी तरह जीवन यापन करने वाले भी ठंड से परेशान दिखे। कोहरे के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। खेती के कार्य में भी परेशानी हो रही है। आलू की फसल को पाला से बचाने के लिए किसान छिड़काव करा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…