वाराणसी आज भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामा नगर कालोनी के एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मार कर 4 युवतियों सहित गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार किया है. इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कई दिनों से इस गेस्ट हाउस में संदिग्ध जोड़ो का आना-जाना लगा रहता था। कालोनीवासियों को यह काफी दिनों से खटक रहा था लेकिन किसी ने इसकी शिकायत नहीं की थी। रविवार की शाम सटीक सूचना के आधार पर भेलूपुर थाना प्रभारी अशेष नाथ सिंह ने महिला पुलिस कर्मियों सहित इस गेस्ट हाउस पर छापेमारी किया. छापेमारी के बाद संचालक सहित चार युवतियों को थाने लाया गया। जहां पूछताछ जारी थी।
छापेमारी के बाद वहां खासी भीड़ जुट गयी थी। लोगो ने बताया कि यहां पर छेड़खानी के आरोप लेकर पहले भी विवाद हुआ था। इसके बाद घर को गेस्ट हाउस में तब्दील कर दिया गया था, लेकिन संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता था। मगर कोई इसकी शिकायत पुलिस से करने को तैयार नहीं होता था. आज पुलिस ने मुखबिर की सटीक सुचना पर यहाँ छापेमारी किया और इस गेस्ट हाउस का भंडाफोड़ किया है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस पकडे गये गेस्ट हाउस संचालक और लडकियों से पूछताछ कर रही है. सूत्रों से प्राप्त सुचना के अनुसार पकड़ी गई लडकियों में जौनपुर, गाजीपुर और रामनगर की लडकिया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…