तारिक आज़मी.
कानपुर. कहते है कुर्सी का नशा भी होता है और जब यह नशा सर चढ़ जाये तो इंसान किसी को अपने आगे कुछ समझता नहीं है भले वह नियम कायदे ही क्यों न हो. अब आज के ही प्रकरण को देख ले, चुनाव आयोग से लेकर हर जिले के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया कि जीत की ख़ुशी में किसी तरह का विजय जुलूस तक नहीं निकलेगा. इस प्रकार के आदेश केवल शहर के अमन चैन के लिये दिये जाते है. एक पार्षद पद जीत गये प्रत्याशी महोदय ने मुख्य मार्ग पर ही डीजे लगवा दिया और उनके समर्थको ने डीजे के कान फाडू संगीत पर खूब हो हल्ला मचाया और खूब थिरके, पास ही थाना था मगर थानेदार साहेब ने भी उचित नहीं समझा कि इस अनुचित कृत्य को रोका जाये.
घटना चमनगंज थाना क्षेत्र की है जहा से जीते पार्षद राशिद महमूद उर्फ़ शिब्बू अंसारी ने फहिमाबाद डाकघर के सामने डीजे लगवाया और जमकर उनके समर्थको ने नाच गाना किया. खूब हुडदंग हो रहा था, इस सम्बन्ध में जब स्थानीय थानेदार से बात किया गया तो उन्होंने पहले तो जलसे के रूप में परमिशन होने कि बात कही जब उनको बताया गया कि यह परमिशन चमनगंज चौराहे का है और वहा कार्यक्रम हो रहा है और मौजूदा घटनाक्रम फहीमबाद डाकखाने का है तो इस पर उन्होंने उक्त बात को स्वीकार किया और कहा मै अभी खुद देखता हु, मगर समाचार लिखे जाने तक थानेदार साहेब देख नहीं पाये थे और मौके पर शिब्बू अंसारी के समर्थको ने खूब हो हल्ला मचा रखा था, अब देखना होगा कि थानेदार साहेब क्या नियमो के अनुसार कार्यवाही करते है अथवा एक जीते हुवे पार्षद को और छुट देंगे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…