Categories: CrimeUP

न जाने कौन सी थी वजह जो मजदूर नवदंपति ने निगल लिया जहर, दोनो की मौत

अंजनी राय/यशपाल सिंह 

आजमगढ़।। रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव के राजभर बस्ती में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवदपंती ने जहर निगल लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में पति की मौत हो गई, जबकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पत्नी को भी मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका नौ माह की गर्भवती बताई गई है।
रौनापार थाना जोकहरा गांव निवासी भोला राजभर (23) पुत्र स्व. रामवृक्ष राजभर घर पर रहकर क्षेत्र में मजदूरी करके परिवार की आजीविका चलाता था। गत फरवरी माह 2017 में उसकी शादी बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल जयराजपुर निवासी नंदलाल की पुत्री हिना (20) के साथ हुई थी। रविवार की शाम भोला बाजार से मीट खरीद कर लाया और बनाकर परिवार के साथ खाकर सोने चला गया। रात करीब 11 बजे पति-पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। इसके बाद दपंती की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने सोचा कि गर्भ से होने के वजह से हिना को उल्टी हो रही होगी। हालत ज्यादा खराब होने पर हिना ने अपनी सास से बताया कि दोनों पति-पत्नी जहर खा लिए हैं। जानकारी होने पर परिजन दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में भोला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने हिना को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट आए। इस घटना से दोनों स्थानों पर कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश सिंह, सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह, ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts