मऊ ।। कोपागंज कस्बे के दोस्तपुरा मुहल्ले में प्राचीन शीतला मंदिर के सामने रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां पर रखे आधा दर्जन छोटे-बड़े ट्रांसफार्मरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिर क्या था, सभी ट्रांसफारमर एक साथ धू-धू कर जलने लगे। आग की चपेट में आने से विद्युत जंफर व मोटे-मोटे केबिल भी गल कर नीचे गिर गए। हाल ही में विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए लगाए गए फाइबर की जाली भी जलकर राख हो गई। बंदरों की चीख सुनकर मुहल्ले वाले जगे तो ऊंची- ऊंची आग की लपटें देख सभी सहम गए। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना सोमवार की भोर में करीब 3:00 बजे की है। विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग के चलते कस्बे के करीब आधे से अधिक हिस्सों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। एक साथ छह ट्रांसफार्मरों के जल जाने से विद्युत आपूर्ति का संकट कई दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…