अन्जनी राय / संजय ठाकुर
मऊ।। हलधरपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को पिता ने गांव के ही एक युवक सहित उसकी मां, पिता पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव के ही एक किशोरी व युवक से कई वर्ष पूर्व से प्रेम संबंध थे। करीब चार वर्षों तक तो सब ठीक चलता रहा परंतु इसी बीच किशोरी ने युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर युवक शादी से मुकर गया। यह बात किशोरी व उसके परिजनों को नागवार गुजरी और शुक्रवार को युवक पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया तो युवक के मां, पिता पर मारपीट व सह देने का मुकदमा भी दर्ज कराया। लिखित तहरीर में किशोरी के पिता ने कहा है कि बीते चार वर्षों से युवक उसकी लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…