अन्जनी राय /संजय ठाकुर
मऊ।। मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयरामगिरी मे बीते 19 नवंबर को 12 वर्षीय बालिका की निर्मम हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालिका पर गलत नीयत रखने के विरोध पर बालिका की हत्या की गई थी। क्षेत्र के परसिया जयरामगिरी में बीते 19 नवंबर को संदिग्ध परिस्थिति मे 12 वर्षीय बालिका निगम गोंड पुत्री कृपा गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद बालिका का क्षत-विक्षत शव घटना के तीसरे दिन दियरा के रेता में झुरमुटों की आड़ में बरामद हुआ था। इस मामले में परिजनों ने दो के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था लेकिन मौत के कारणों का खुलासा न होने पर शव को वाराणसी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। इसमें बालिका की मौत दम घुटने से प्रमाणित होते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, करन, अभिषेक मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर स्थानीय बाजार के दुबारी मोड़ से नामजद आरोपित रामाशीष निवासी परसिया जयरामगिरी व ¨रटू चौहान निवासी टंगुनिया थाना उभांव जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुशील शुक्ल ने बताया कि आरोपी शराब का धंधा करते हैं। घटना के दिन वह बालिका को अकेली पाकर उसको गलत नीयत से पकड़ लिए लेकिन बालिका शोर मचाने लगी तो वे बालिका का मुंह दबा दिए। इससे बालिका की दम घुटने से मौत हो गई। इस पर वे शव को झुरमुट की आड़ मे फेंककर फरार हो गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…