महराजगंज:- जिले में घटी एक अप्रत्याशित घटना ने पूरे जिले को सक्ते में डाल दिया है। जनता डरी हुई तनाव पूर्ण है और प्रशासन अचंभित है। हुवा यह है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवाराजा गांव में कल हुवे गोलीकांड से पूरा जिला थर्रा उठा है। गाव में सरेआम गोलियां चलाई गयी है, जिसमें होमगार्ड दीपचंद बुरी तरह से जख्मी हो गया है और कई लोगो की जान बाल-बाल बची है।
गाव के प्रधानपति ब्रजेश यादव उर्फ़ उमापति को गोलीकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। इस घटना के बाद यहां का माहोल काफी तनावपूर्ण हो गया है, लोगों में काफी दहशत में है लोग। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे गांव में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती से गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। किसी को भी अभी तक गोलीकांड का कारण समझ में नहीं आ रहा है। इस संबंध में लोगों से भी पूछ-ताछ की जा रही है। पुलिस इस घटना के मुख्य आरोपी कहे जा रहे प्रधानपति ब्रजेश यादव तलाशी में जुटी हुई है। घायल होमगार्ड दीपचंद को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…