घोसी(मऊ)- कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने जाने पर कांग्रेस कमेटी घोसी के तत्वावधान में शनिवार की शाम जिला सचिव मनोज सिंह के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न हुई । इस बैठक की अध्यक्षता पी०सी०सी० सदस्य इंतेखाब आलम और संचालन जिला सचिव मनोज कुमार सिंह ने किया। इस बैठक में कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशियां मनाई गई साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया।
इस अवसर पर पी०सी०सी० सदस्य इंतेखाब आलम के कहा कि राहुल जी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस जनों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है राहुल गांधी ने जिस तरह किसानों ,मजदूरों , व्यापारियों के लिए विगत वर्षों में संघर्ष किया है वह संघर्ष एक नई दिशा देगा। इसी क्रम में प्रदीप सिंह सिसोदिया ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आगामी चुनाव मजबूती से लड़ेगी और झूठे सपने दिखाकर गुमराह करने वालो को जनता करार जवाब देगी। इसी क्रम काज़ी मोसफ़ेजमाल उर्फ चंदू भाई ने कहा कि भारत विश्व के सर्वधिक युवा आबादी वाला देश है राहुल जी के अध्यक्ष बनने से युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है।
इस अवसर बडराव ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बालजीत चौहान, वरिष्ठ नेता नेसार अहमद, घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल कय्यूम अंसारी, मालिक सिराजुद्दीन, घनश्याम मिश्रा, शाहफहद अंसारी, संपत मौर्य, प्रशांत गौड़, राजेश श्रीवास्तव, श्रवण कुमार सहित कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…