गोपाल जी.
बिहार के बांका में एक युवक की तड़पा-तड़पाकर नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। युवक को पहले जगह-जगह चाकू से गोदा, फिर प्राइवेट पार्ट भी काटा गया। इतने से भी जी नहीं भरा तो गला रेत डाला गया। उसकी क्षत-विक्षत लाश रविवार की सुबह मिली। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार बांका के मेहरपुर स्थित सेंट जोसफ स्क्ूल के पीछे नदी किनारे एक अज्ञात युवक की गला रेतकर हत्या के बाद फेंकी गई लाश मिली। लाश को देखकर प्रथमदृष्टया आशंका जाहिर की गई कि उसे तड़पा-तड़पाकर मारा गया होगा। पूरा शरीर चाकूओं से गोदा तथा प्राइवेट पार्ट भी काटा मिला। घटना स्थल पर युवक के तड़पने के कारण दूर-दूर तक खून के निशान मिले।
घटना की नृशंसता को देखते हुए कहा जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ी रंजिश रही होगी। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका अधिक है। फिलहाल, चर्चाओं का माहौल गर्म है। पुलिस घटना के अनुसंधान में लग गई है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…