Categories: Crime

दूध लेने गई लड़की पर बदमाश ने की फायरिंग, शरीर के आरपार हो गई गोली

गोपाल जी,

आरा. नवादा थाना एरिया में शनिवार सुबह एक लड़की को गोली मार दी गई। फिर हमलावर आराम से भाग निकला। गोली लड़की के सीने के नीचे पीठ से आरपार हो गई। इलाज के लिए उसे सदर हॉस्पिटल, अारा में एडमिट कराया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है।

दूध लाने के लिए निकली थी लड़की

घायल 25 साल की नीतू कुमारी दूध लाने के लिए डेरी गई थी। इस दौरान सामने से एक बदमाश ने लड़की पर फायरिंग कर दी। गोली सीने के नीचे और पेट के ऊपर लगी जिसके बाद वो गिर पड़ी और चिल्लाने लगी। मदद के लिए चिल्लाने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान सूचना मिलने पर पहुंचे नवादा थाने के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने हमले में घायल लड़की समेत उसकी छोटी बहन से पूछताछ भी की। लेकिन, कोई ठोस वजह नहीं पता चली। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से 315 बोर का एक खोखा मिला है। घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। हालांकि, लड़की ने किसी भी युवक से संपर्क होने की बात से साफ इनकार किया है।

बीपीएससी की कर रही थी तैयारी

बताया जा रहा है कि रोहतास की रहने वाली नीतू और छोटी बेटी प्रियंका दोनों यहां किराए के मकान में 6 साल से रह रही हैं। आरा के जैन कॉलेज में एमएससी की स्टूडेंट नीतू छोटी बहन के साथ केजी रोड, नवादा में बीपीएससी की कोचिंग करने जाया करती थी। घायल नीतू ने पुलिस को बताया है कि गोली चलाने वाला ब्लैक रंग का जैकेट पहने हुए था। पहचान नहीं हो, इसके लिए उसने चेहरे को कपड़े से छिपा रखा था। उधर, पटना में डॉक्टर संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गोली शरीर के आर-पार हो गई है। लड़की के शरीर में इन और आउट दो जगहों पर जख्म के निशान पाए गए हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts