धनबाद शहर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को लोगों ने एक चेन स्नेचर को पकड़ जमकर पिटाई कर दी। हालांकि इस दौरान उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस उसे अरेस्ट कर थाने ले आई। आरोपी करीब 1.50 लाख रुपए की नई बाइक से इस अपराध को अंजाम दे रहा था। हाउसिंग कॉलोनी के पास उसने एक महिला की चेन छीन भागने का प्रयास किया, पर पकड़ा गया। आरोपी ने अपना नाम दिलशाद अंसारी बताया। वो बोकारो का रहने वाला है। दरअसल हाउसिंग कॉलोनी के पास वो अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठा था। उसी समय एक महिला रिक्शा से कही जा रही थी। आरोपियों ने आव देखा ना ताव और बाइक स्टार्ट कर रिक्शे के पीछे लग गए।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जब पता चला कि इसने महिला का चेन छीना है तो लोग काफी उग्र हो गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दिलशाद को अपने साथ थाने ले आई। फिलहाल पीड़ित महिला पुलिस के सामने नहीं आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…