Categories: Crime

अजीब नफरत – पहले पत्नी को जलाकर मार डाला, फिर ट्रेन से कटकर खुद कर ली सुसाइड

गोपाल जी 

झारखंड के साहेबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र स्थित विशनपुर गांव में सोमवार को एक महिला की घर में जली अवस्था में लाश मिली। वहीं, उसके पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। लोगों का कहना है कि पति के अवैध संबंध के शक में घर पर पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी को जलाकर मार डाला फिर खुद जान दे दी। वहीं, पुलिस दोनों को ही सुसाइड मान रही है। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

मृतक की पहचान रांगा थाना क्षेत्र निवासी दामिन विशनपुर निवासी भोला शाह के पुत्र विकास शाह (27) के रूप में की गई। पुलिस को सुबह सूचना मिली कि विकास की पत्नी पूजा ने सुसाइड कर लिया है। जब वो घर पर पहुंची तो पूजा की जली अवस्था में लाश बरामद की गई।

मृतका की माता कल्याण चक बाड़े टोला निवासी चंदो देवी ने आरोप लगाया कि विकास का अवैध संबंध पड़ोस की एक महिला से था। उसी के प्यार में फंसकर बेटी पूजा को जलाकर मार डाला। फिर खुद आत्महत्या कर ली। पूजा बरहरवा कॉलेज से इंटर की पढ़ाई भी कर रही थी। पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रांगा थाना प्रभारी बीडी चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मामला आत्महत्या का लगता है। दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। विकास के घर में केवल उसकी 80 वर्षीय मां है, जो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता लगाया जा सकता है। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts